State News

‘छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने की साजिश,–CM धामी

पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों के आंदोलन के राजनीतिकरण पर सवाल उठाए हैं। सीएम धामी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग छात्रों को आगे कर खुद राजनीति कर रहे हैं और प्रदेश तथा देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मामला केवल छात्रों की मांगों तक सीमित होता तो उसे उसी रूप में देखा जाता, लेकिन कुछ तत्व आंदोलन की आड़ में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके मुताबिक यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसे जनता भी समझ रही है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने परीक्षा से जुड़े मामलों में गंभीरता दिखाई है। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा दोबारा कराई गई, पूरे मामले की CBI जांच कराई गई और जिन लोगों की भूमिका सामने आई, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी और NDA शासित राज्यों में भर्ती परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जा रहा है।

पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के धरना प्रदर्शन को लेकर सीएम धामी ने कहा, ”विकसित भारत और अमृतकाल के जो सच्चे यात्री हैं, वह हमारे सब युवा हैं। तो युवा उस दिशा में आगे जाएंगे, हम युवाओं से संवाद भी करेंगे। कहीं ना कहीं मैं समझता हूं कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए सबको काम करना चाहिए और युवाओं को आगे करके राजनीतिक माहौल बनाकर केवल देश में अस्थिरता पैदा करने का काम जो लोग कर रहे हैं, उनको जनता भली-भांति आज देख रही है।” (UPDATED ON 23RD JULY 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button