State News

स्कूल, लू और गर्मी से बचाव – योगी सरकार की टीचर्स और बच्चों के लिए गाइडलाइन जारी

जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच बच्चों के स्कूल खुल जाएगें। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में विद्यार्थियों को गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाव और उनके प्रति जागरूक करने के लिए एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा के निर्देश पर तैयार इस गाइडलाइन का उद्देश्य शिक्षकों को लू लगने के लक्षणों की पहचान, लू से बचाव, प्राथमिक उपचार तथा विद्यार्थियों की प्रभावी सुरक्षा के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और व्यावहारिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि भीषण गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके तहत शिक्षक प्रार्थना सभा, कक्षा शिक्षण, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और विद्यालय की दैनिक दिनचर्या के माध्यम से विद्यार्थियों को भीषण गर्मी और लू से बचाव के उपायों की जानकारी देंगे।

योगी सरकार के गाइडलाइन के अनुसार, टीचर्स को बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप से बचने, हल्के और सूती कपड़े पहनने, पानी से भरपूर फलों का सेवन करने तथा लू लगने के शुरुआती लक्षणों की पहचान के प्रति जागरूक करना होगा। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी सिखाया जाएगा कि यदि किसी सहपाठी की तबीयत बिगड़ती है तो वे तुरंत शिक्षक को इसकी सूचना दें। .(UPDATED ON 28TH JUNE 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button