मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग से स्वास्थ्य अच्छा नहीं होगा

Dr. Anoop Nigam,
Ex President,
IMA Madhya Pradesh
केन्द्रिय वित्त मंत्री जी ने जो आगामी वर्ष के लिए जो रूपरेखा देश के सामने प्रस्तुत करी उससे लगता है की देश के लगभग 37% गरीब लोगों की कोई चिंता नहीं है, स्वास्थ्य के सम्बन्ध में बात करें तो आयुष्मान योजना का व्यापक उपयोग, सीनियर सिटीजन को कुछ राहत देना तो बहुत दूर की बात होगी, केवल मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग हर जिले में बनाने से कोई स्वास्थ्य अच्छा होगा, यह बिलकुल ठीक नहीं है परन्तु बनाने वाला ठेकेदार एवं वहां का विद्यायक एवं संसद सदस्य का स्वास्थ्य बहुत अच्छा होगा,। 70% मेडिकल कॉलेजो में पढ़ाने वाले टीचर ही नहीं है हम किस तरह का डॉक्टर बनाने जा रहे है, पहले के ज़माने के आर ऍम पी डॉक्टर बहुत अच्छे थे तुलना आज के नये डॉक्टर्स से करें..। विगत दशकों से देखा जाय तो स्वास्थ्य एवं शिक्षा का अव मूल्यांकन हुआ है जो की देश के हर नागरिक का सविधान हक है उसको शिक्षा एवं स्वास्थ्य अच्छा से अच्छा दिया जाय
आयकर के बारे में कुछ भी नहीं दिया, क्यों न हर नागरिक आयकर की चोरी करें, क्योंकि वह तो ईमानदारी या डर से भरता है, उसका उपयोग मंत्री लोग हेलीकाप्टर का उपयोग साइकिल की तरह से करते है, क्या यह जनता को नहीं दिखता है? सरकार को चालने में खर्चो में बहुत कटोदी करना चाहिए और उसका उपयोग 35% जनता के मूल रूप अधिकारो को दिया जाय जिससे भारतीय जनता खुशहाली का जीवन व्यापन करें(UPDATED ON 1ST FEBRUARY 26)



