Forum Discussion
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावदा में एचपीवी वैक्सीन का आयोजन*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झकनावद-झाबुआ.मध्य प्रदेश’ में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.शोभित शुक्ला और महिला चिकित्सक डॉ. ममता वास्कैल ने वैक्सीन के फायदों के बारे में बताया।
इस अवसर पर झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा,जनप्रतिनिधि,पत्रकार नारायण राठौड,पियूष राठौड, हरीश राठौड आदि एंव बहादुर मैडा,रमीला बामनिया,मंजु सोलंकी आदि स्वास्थ्य विभाग झकनावदा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। उन्होंने वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों से अपील की वे अपनी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं।(UPDATED ON 21ST MARCH 2026)
—



