Forum Discussion

पेटलावद सकल जैन समाज का स्नेह मिलन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर सकल जैन समाज झाबुआ , मध्य प्रदेश’ के नववर्ष स्नेह मिलन समारोह एवं भव्य ‘गोठ’ का आयोजन महावीर समिति के तत्वावधान में स्थानीय पूजा गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित समाजजनों का मन मोह लिया। साथ ही समाजजनों के लिए सामूहिक स्नेहभोज की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल के मंगलाचरण से हुआ। इस अवसर पर अंजली मूणत, नेहा पटवा, मुक्ता मूणत, सोनू पटवा एवं अक्षिता बम ने सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्थानकवासी समाज से दर्शील बरबेटा, तेरापंथ समाज से आश्वी भंडारी, आरवी पटवा, कनिका कांसवा एवं आर्या गादिया तथा मंदिर मार्गी समाज से माही मूणत, पीहू भंडारी, नेहल जैन एवं पहल भंडारी ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी की सराहना प्राप्त की।

ज्ञानशाला में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों एवं विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को महावीर समिति द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। साथ ही पदम् मेहता एवं सचिन मुणत ने अपनी गायिकी से आयोजन में समां बांध दिया।

इस अवसर पर नवीन गठित जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर समिति के पदाधिकारियों का मंच से परिचय कराया गया। अध्यक्ष संजय भंडारी (गुड्डू), उपाध्यक्ष अनोखीलाल लोढ़ा एवं विनोद बम, सचिव कीर्तिश चाणोदिया, कोषाध्यक्ष अनुपम भंडारी तथा मीडिया प्रभारी पीयूष पटवा का तेरापंथ समाज अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पालरेचा, स्थानकवासी समाज अध्यक्ष अशोक मेहता सहित वरिष्ठजनों द्वारा नवीन पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही उनके आगामी द्विवर्षीय सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

कार्यक्रम का संचालन सचिव कीर्तिश चाणोदिया ने किया, जबकि आभार समिति अध्यक्ष संजय भंडारी ने माना।(UPDATED ON 21ST MARCH 2026)


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button