इंदौर और एआई: अवसर, तैयारी और विकास की नई दिशा

लेखक – शंकर ललवानी -(सांसद, इंदौर लोकसभा क्षेत्र )
नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत तकनीकी विकास की वैश्विक धारा में अब केवल सहभागी नहीं, बल्कि नेतृत्व की भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में तकनीक और इंटरनेट ने देश में डिजिटल परिवर्तन की नींव रखी थी, उसी प्रकार आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (।तजपपिबपंस प्दजमससपहमदबम दृ ।प्) एक व्यापक और दीर्घकालिक परिवर्तन का आधार बन रही है।
कंप्यूटर क्रांति के शुरुआती दौर में भी अनेक आशंकाएँ व्यक्त की गई थींकृरोजगार पर प्रभाव, तकनीक की सीमित पहुँच और सामाजिक असमानता की संभावना। किंतु समय के साथ यह सिद्ध हुआ कि डिजिटलीकरण ने भारत की अर्थव्यवस्था, प्रशासन, शिक्षा और व्यापार व्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान की। बैंकिंग सेवाओं का डिजिटल रूपांतरण, मोबाइल संचार का तीव्र प्रसार और वैश्विक आईटी क्षेत्र में भारत की अग्रणी भूमिका उसी परिवर्तन का परिणाम हैं। आज एआई उसी ऐतिहासिक यात्रा का उन्नत चरण है, जो केवल कार्यों को स्वचालित नहीं करता, बल्कि निर्णय क्षमता को भी सशक्त बनाता है।
शिखर सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने नैतिक एआई, डेटा संरक्षण, साइबर सुरक्षा, मशीन लर्निंग तथा स्मार्ट प्रशासन जैसे विषयों पर गंभीर विमर्श किया। यह स्पष्ट हुआ कि एआई केवल तकनीकी उन्नयन का माध्यम नहीं, बल्कि सुशासन और समावेशी विकास का सशक्त उपकरण है।
प्रधानमंत्री छंतमदकतं डवकप ने विभिन्न मंचों पर यह स्पष्ट किया है कि “भारत एआई को मानव-केंद्रित दृष्टिकोण से विकसित करेगा।” प्रधानमंत्री जी का मानना है कि “एआई 21वीं सदी की विकास यात्रा में भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखता है, बशर्ते इसका उपयोग नैतिकता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए।”
भारत सरकार “डिजिटल इंडिया” की आधारशिला पर “एआई-सक्षम भारत” की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रशासनिक तंत्र में डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली लागू की जा रही है, नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन और अधिक पारदर्शी बनाया जा रहा है, तथा शासन में दक्षता बढ़ाने के लिए उन्नत विश्लेषणात्मक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि किसान, छात्र, महिला उद्यमी, लघु उद्योग और युवाकृसभी को तकनीकी अवसरों का समान लाभ मिले।
इस राष्ट्रीय परिदृश्य में इंदौर के लिए अवसर विशेष महत्व रखते हैं। स्वच्छता और शहरी प्रबंधन में अग्रणी पहचान स्थापित करने के बाद अब इंदौर के सामने एआई आधारित नवाचार और अनुसंधान का केंद्र बनने की संभावना है। शहर के शैक्षणिक संस्थान, उभरता स्टार्टअप पारितंत्र और सक्रिय प्रशासन इसे मध्य भारत के तकनीकी केंद्र के रूप में स्थापित कर सकते हैं। यदि उद्योगदृशिक्षा साझेदारी और नगर प्रशासन में डेटा-संचालित प्रणालियों को व्यापक रूप से अपनाया जाए, तो इंदौर “स्मार्ट सिटी” की अवधारणा को व्यवहारिक रूप दे सकता है।
इंदौर में एआई के व्यावहारिक उपयोग अनेक क्षेत्रों में दिखाई देने लगे हैं। शिक्षा में व्यक्तिगत अधिगम प्रणाली विद्यार्थियों को उनकी क्षमता और आवश्यकता के अनुरूप सामग्री उपलब्ध करा सकती है। स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई आधारित निदान प्रणाली रोगों की प्रारंभिक पहचान में सहायक सिद्ध हो सकती है। कृषि में मौसम पूर्वानुमान, मृदा विश्लेषण और बाजार डेटा का वैज्ञानिक उपयोग उत्पादन क्षमता बढ़ा सकता है। प्रशासन में डेटा-संचालित निगरानी और सेवा वितरण प्रणाली पारदर्शिता को मजबूत कर सकती है।
एआई को केवल बड़ी तकनीकी कंपनियों तक सीमित समझना उचित नहीं है। यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में उपयोगी हो सकता है। विद्यार्थी अध्ययन, शोध और विषय-वस्तु की बेहतर समझ के लिए एआई टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। छोटे और मध्यम उद्यम स्टॉक प्रबंधन, ग्राहक विश्लेषण, डिजिटल विपणन और लेखांकन में एआई आधारित सॉफ्टवेयर अपनाकर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्राप्त कर सकते हैं। शहरी सुरक्षा में एआई-सक्षम निगरानी प्रणाली सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को सुदृढ़ बना सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी का यह भी विचारा रहा है कि “स्किल डेवलपमेंट और री-स्किलिंग भविष्य की अर्थव्यवस्था की कुंजी है।” एआई के संदर्भ में यह और अधिक प्रासंगिक हो जाता है। तकनीकी परिवर्तन के साथ कौशल विकास को समान गति से आगे बढ़ाना आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी नई संभावनाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सके।
इतिहास यह दर्शाता है कि प्रत्येक तकनीकी क्रांति प्रारंभ में चुनौतियाँ लेकर आती है, किंतु दीर्घकाल में वह नए अवसरों का द्वार खोलती है। एआई भी अपवाद नहीं है। इसे आशंका के बजाय अवसर की दृष्टि से देखना होगा। सरकार के साथ साथ नागरिक भी उद्योग, शिक्षण संस्थान और नागरिक समाज यदि समन्वित रूप से कार्य करें, तो यह परिवर्तन केवल तकनीकी उन्नति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक प्रगति का भी आधार बनेगा।
अब समय केवल विमर्श का नहीं, बल्कि व्यापक स्तर पर एआई को अपनाने का है। तकनीक को जिम्मेदारी और दूरदर्शिता के साथ अपनाकर ही भारत और इंदौर भविष्य की इस नई दिशा में सशक्त और प्रभावशाली भूमिका निभा सकते हैं। (updated on 17th Feb 2026)



