Forum Discussion
सांसद भारती पारधी ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से की भेंट

नई दिल्ली। बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान सांसद पारधी को उनका स्नेहिल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्र निर्माण में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा संगठन की भावी दिशा को लेकर सार्थक, प्रेरणादायी एवं दृष्टिपरक संवाद हुआ।(UPDATED ON 14TH FEB 26)



