State News

तीन इमली चौराहे पर बसों* में आग *लगने की घटना के विरोध में धरना

इंदौर। तीन इमली चौराहे के पास खड़ी बसों में भीषण आग लगने की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। घटना में लगभग 3 बसें एवं 7 बाइक जलकर प्रभावित हुईं। हादसे के विरोध में वार्ड क्रमांक 64 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा (मामा) क्षेत्रीय महिलाओं एवं रहवासियों के साथ धरने पर बैठे।

पार्षद मनीष शर्मा मामा ने कहा कि वे पहले भी कई बार इस क्षेत्र से अवैध ट्रेवल्स एवं बसों को हटाने की मांग प्रशासन के समक्ष उठा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि लगातार चेतावनी के बावजूद लापरवाही बरती गई, जिसका परिणाम आज इस बड़ी घटना के रूप में सामने आया है।

श्री मामा ने बताया की पहले भी 5 बसों में आग लग चुकी है और रोज 1 या 2 एक्सीडेंट होते हैं जिसमें किसी की मृत्यु या घायल होने की आशंका रहती हैं।(UPDATED ON 11TH MAY 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button