जोहरान ममदानी की चिट्ठी पर भाजपा भड़की, राहुल गांधी पर लगा दिया आरोप,

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को लिखी गई चिट्ठी पर भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। भाजपा ने मेयर जोहरान ममदानी पर भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।
जोहरान ममदानी ने हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद उमर खालिद को चिट्ठी लिखी है। ममदानी ने इस चिट्ठी में लिखा- “प्रिय उमर, मैं अक्सर आपके उन शब्दों को याद करता हूं, जिनमें कड़वाहट को खुद पर हावी नहीं होने देने की बात कही गयी थी। आपके माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हम सब आपको लेकर चिंतित हैं।” आपको बता दें कि उमर खालिद के पिता कासिम रसूल इलियास ने कुछ ही दिनों पहले अमेरिका की यात्रा की थी और ममदानी से मुलाकात की थी।
भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा- “न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद, ज़ोहरान ममदानी ने रामज़ी कासिम को न्यूयॉर्क शहर का मुख्य वकील नियुक्त किया। इन्होंने अल-कायदा से जुड़े एक आतंकी मामले में अहमद अल-दारबी का बचाव किया था और साथ ही जेल में बंद उमर खालिद के समर्थन में एक पत्र भी लिखा था। यह महज संयोग नहीं है। यह वैचारिक स्पष्टता है। जरा इन कड़ियों को जोड़िए। राहुल गांधी-भारत विरोधी लॉबी कैसे काम करती है-
जब भी विदेशों में भारत विरोधी बातें फैलाई जाती हैं, एक नाम बार-बार सामने आता है- राहुल गांधी। जो लोग भारत को कमजोर करना चाहते हैं, उसकी चुनी हुई सरकार को बदनाम करना चाहते हैं और उसके आतंकवाद विरोधी कानूनों को कमजोर करना चाहते हैं, वे सब लगभग उन्हीं के इर्द-गिर्द इकट्ठा हो जाते हैं।”UPDATED ON 2ND JANUARY 2026)



