Today’s Special

महाकाल मंदिर में CISF की मांग, सांसद अनिल फिरोजिया ने फिर लिखा पीएम को पत्र

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा के लिए एक बार फिर CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) तैनात करने की मांग की गई है. इसके लिए सांसद अनिल फिरोजिया ने एक बार फिर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. इससे पहले सांसद अनिल फिरोजिया और राज्यसभा सदस्य संत उमेशनाथ ने इस मुद्दों को सदन में उठाया है.

बता दें कि महाकाल मंदिर प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आते हैं. बीते कुछ दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई मंदिर चर्चाओं में रहा. यहां गार्ड पर एक दंपति (ऑल इंडिया बाइक राइडर) ने अभद्रता करते हुए दर्शन नहीं करने देने का आरोप लगाया था. इससे पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सांसद फिरोजिया लंबे समय से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) या अन्य केंद्रीय बलों मंदिर में तैनात करने की मांग कर रहे हैं.

उन्होंने इस सम्बन्ध पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा कर कई बार पत्र लिखा ओर सदन में भी या मांग उठ चुके है. हाल ही में राज्यसभा सदस्य उमेश नाथ भी सदन में इस संबंध में मांग की थी. वहीं सांसद फिरोजिया ने एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ को मंदिर की सुरक्षा की कमान केंद्रीय बल को सौंपने के लिए पत्र लिखा है.

सांसद फिरोजिया ने बताया कि सिंहस्थ 2018 को देखते हुए महाकाल की सुरक्षा व्यवस्था मुक्त करना जरूरी है. उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण यहां पर श्रद्धालुओं की पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करना चाहिए. इसलिए वह समय-समय पर मंदिर में सीआईएफ या अतिरिक्त केंद्रीय बल तैनात करने की मांग करते आ रहे हैं. इस पर सरकार जल्द अमल भी करने वाली है.

महाकाल मंदिर को लेकर कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. बावजूद यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक निजी सिक्युरिटी कंपनी के जिम्मे है. यहां कंपनी के करीब 800 गार्ड तैनात है, लेकिन वह अप्रशिक्षित है. ऐसे में सिंहस्थ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने या कोई घटना होने पर उसे संभालना मुश्किल हो सकता है, इसीलिए श्रद्धालु भी महाकाल मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुख्ता करने के पक्ष में नजर आते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button